सरकारी योजनाएँ CSC अपडेट ऑनलाइन फॉर्म आधार कार्ड सेवाएँ पैन कार्ड व टैक्स बैंकिंग व डिजिटल सेवाएँ सरकारी नौकरी प्राइवेट नौकरी डेली न्यूज़ अपडेट ब्लॉग
---Advertisement---

समाचार पत्रों की भूमिका: हिंदी निबंध

On: December 16, 2025 6:25 AM
Follow Us:
---Advertisement---

भूमिका : मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है क्योंकि उसमें बुद्धि और ज्ञान है। जितना ज्ञान मनुष्य में रहता है वह उससे और अधिक ज्ञान प्राप्त करना चाहता है और इसके लिए तरह-तरह के साधनों का आविष्कार करता है। विज्ञान ने संसार को बहुत छोटा बना दिया है। आवागमन के साधनों की वजह से स्थानीय दूरियां खत्म हो गयी हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेडियों, दूरदर्शन और समाचार पत्रों ने संसार को एक परिवार के बंधन में बांध दिया है। इन साधनों की मदद से हम घर पर बैठकर दूर के देशों की खबर पढ़ लेते हैं और सुन भी लेते हैं। इन साधनों की मदद की वजह से हमें दूसरे देशों में जाना नहीं पड़ता है।

कहाँ पर क्या घटित हुआ है किस देश की गतिविधियाँ क्या है यह बात हमें घर बैठे समाचार पत्रों से ही प्राप्त हो जाती है। मनुष्य के जीवन में जितना महत्व रोटी और पानी का होता है उतना ही समाचार पत्रों का भी होता है। आज के समय में समाचार पत्र जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन चुका है। समाचार पत्र की शक्ति असीम होती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment