साण्डी कस्बे में दबंगों का तांडव: खेत से लकड़ी उठाने से मना करने पर पति-पत्नी की लाठी-डंडों से पिटाई, थाने में शिकायत दर्ज
हरदोई ब्रेकिंग न्यूज़ | jsk हरदोई
हरदोई जनपद के साण्डी कस्बे से दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों ने एक महिला और उसके पति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया, जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार साण्डी कस्बा, मोहल्ला सरामुल्लागंज निवासी सोमवती पत्नी आसाराम ने अपने खेत में लकड़ी काटकर चारों ओर सुरक्षा के लिए लगा दी थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले प्रकाश के पुत्र खेत से लकड़ी उठाकर ले जाने लगे।
जब सोमवती ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दयाराम और रंजीत मौके पर पहुंच गए और महिला के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर बात इतनी बढ़ गई कि दबंगों ने लाठी-डंडों से सोमवती और उसके पति आसाराम पर हमला कर दिया।
पति को आई गंभीर चोटें


हरदोई न्यूज़, साण्डी कस्बा खबर, हरदोई मारपीट मामला, पति पत्नी पिटाई, दबंगों की दबंगई, साण्डी ताजा समाचार, जल हरदोई न्यूज़, JSK Hardoi News
मारपीट के दौरान आसाराम को काफी गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को बचाया गया। इसके बाद पीड़िता सोमवती ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी।
पुलिस ने भेजा मेडिकल के लिए
पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र में दहशत का माहौल
घटना के बाद से मोहल्ले में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
🔗 यह खबर पढ़ रहे हैं आप
👉 जल हरदोई – हरदोई की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले
👉 विज़िट करें: JSK Hardoi
https://jskhardoi.com
हरदोई न्यूज़, साण्डी कस्बा खबर, हरदोई मारपीट मामला, पति पत्नी पिटाई, दबंगों की दबंगई, साण्डी ताजा समाचार, jsk हरदोई न्यूज़, JSK Hardoi News







